फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

Fatehpur News: एक लाख देकर 1.8 करोड़ की जमीन हड़पने का मुकदमा

Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
other
एक लाख देकर 1.08 करोड़ की जमीन हड़पी
विज्ञापन

करारनामे की मियाद खत्म होने पर कर डाली प्लाटिंग, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एक लाख रुपये पेशगी के तौर पर देकर एक करोड़ आठ लाख रुपये कीमत की जमीन का शातिर ने करारनामा करा लिया। करारनामे की मियाद खत्म होने के बाद जमीन पर प्लाटिंग बी कर दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ला निवासी ओवेश अहमद और शोएब अहमद सगे भाई हैं। उनके पिता हसीब उल्ला सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। भाइयों ने एसपी से की शिकायत में बताया कि अबुल कासिमपुर लखनऊ बाईपास चौराहा के पास उनकी भूमिधरी है।
विज्ञापन

उनके हिस्से का सैयदवाड़ा निवासी मोहम्मद जुनैद उर्फ मुन्ना ने हलफनामे पर पिता से 26 अप्रैल 2022 को एक करोड़ आठ लाख दस हजार रुपये में करारनामा कराया। एक लाख रुपये एडवांस में दिए। बाकी रकम एक करोड़ सात लाख 10 हजार रुपये मई 2022 में देकर रजिस्ट्री कराने बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह बीतने पर रुपये नहीं दिए। इससे करारनामा खत्म हो गया। कानूनी तौर पर जमीन भाइयों के नाम है। इस वजह से पिता बैनामा भी नहीं कर सकते हैं। वह लोग बैनामा कराने के लिए राजी रहे, लेकिन जुनैद ने रुपये नहीं दिए। जबरदस्ती अपने साथियों के साथ जमीन पर प्लाटिंग कर दी है।

उन्हें खेत पर फसल उगाने नहीं दे रहा है। कोतवाली पुलिस को झूठे शिकायती पत्र देकर धमकाता है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजवाने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी ने मामले की जांच की। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed