{"_id":"611eae758ebc3e79d862e778","slug":"other-fatehpur-news-knp647113067","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने दो लोगों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने दो लोगों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। खानपुर कदीम गांव में बुधवार रात प्रधान का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि प्रधान व उनके समर्थकों ने डंडे से पीटकर उन्हें घायल किया है। पुलिस ने प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमौली विकास खंड के खानपुर कदीम गांव के प्रधान संजय उमराव हैं। बुधवार को जहानाबाद निवासी विनीत और उसका चचेरा भाई सुरजीत अपने ननिहाल आए थे। बुधवार की रात करीब 11 बजे दोनों भाई गांव आ रहे थे। रास्ते पर गांव के जयप्रकाश ने सड़क पर चारपाई डाल रखी थी। दोनों भाइयों ने चारपाई हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। आरोप है कि तभी वहां पर प्रधान संजय उमराव
समर्थकों के साथ पहुंचे। समर्थकों ने दोनों भाइयों को पीट दिया। गांव के हजरत अली पुत्र सरकार अली ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया। हजरत अली की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान संजय उमराव, जयप्रकाश, सौरभ व गंगाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि घायल विनीत, सुरजीत, हजरत अली को अस्पताल भेजा गया है। प्रधान समेत चार को आरोपी बनाया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है।