फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शहरवासियों को अन्ना मवेशियों से मिलेगा छुटकारा

Mon, 08 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर के लोगों को सड़कों पर घूमने वाले अन्ना मवेशियों से छुटकारा मिलने की उम्मीद बढ़ी है। डीएम अपूर्वा दुबे ने नगर पालिका ईओ को अन्ना मवेशी मलाका गोशाला में बंद कराने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से नगर पालिका की ओर से अन्ना मवेशी पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दो महीने पहले तैयार हुई मलाका गोशाला में रविवार को नगर पालिका ने चारे-पानी आदि की व्यवस्था कर ली है। ईओ मीरा सिंह ने बताया कि सोमवार से शहर में अन्ना मवेशी पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। मवेशियों को मलाका गोशाला में बंद किया जाएगा। तीन से चार दिन में शहर के सभी अन्ना मवेशी पकड़कर गोशाला में बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से यातायात बाधित
पिछले तीन साल में शहर में अन्ना मवेशियों की संख्या गई है। सड़कों पर मवेशी घूमने से यातायात भी बाधित हो रहा है। सड़कों किनारे बने कूड़ाघरों में अन्ना मवेशियों का जमावड़ा रहता है। सड़क पर मवेशियों के लड़ने से अक्सर जाम लगता है। अन्ना मवेशी टक्कर मारकर वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलियास ने कहा कि अन्ना मवेशी शहर के लोगों के लिए बड़ी समस्या हैं। अन्ना मवेशी पकड़वाने के डीएम के निर्देश से राहत की उम्मीद है। अब देखना यह है कि नगर पालिका निर्देश पर कितना अमल करती है।
गुड्डू यादव ने कहा कि अन्ना मवेशी तीन वर्ष से परेशानी बने हैं। नगर पालिका ने अन्ना मवेशी पकड़ने के लिए सालभर पहले वाहन खरीदा था लेकिन मवेशी नहीं पकड़े गए। अब लगता है कि अन्ना मवेशियों से निजात मिलेगी।
चंदरूप ने कहा कि अन्ना मवेशियों को पकड़वाने के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शहर से अन्ना मवेशी बाहर हो जाएं, तो बड़ी राहत मिलेगी। अन्ना मवेशियों से टकराकर बाइक सवार अक्सर चुटहिल हो जाते हैं।

मंगलेश यादव ने कहा कि लोगों की शिकायतों पर तो नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं देते। डीएम के आदेश का पालन हो जाए तो लोगों को बहुत राहत मिल जाएगी। डीएम का शहरवासियों पर बड़ा उपकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed