फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OTHER

शहर के दो मॉल बंद, तीन और नए मामले

Fri, 03 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
OTHER
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण लगातार जिलेभर में पांव पसार रहा है। एक दिन पूर्व शहर में भाई-बहन के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दो मॉल बंद कर दिए गए। दोनों शहर के अलग-अलग मॉल में काम करते थे। इसी क्रम में गुरुवार की शाम आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नए संक्रमितों के बारे में प्रशासन जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार कोरोना के तीन नए मामले आ जाने से कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 151 हो गई। हालांकि इनमें से ऐक्टिव मामलों की संख्या 38 है। जबकि 113 लोग अब तक में ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं एक दिन पहले दो भाई-बहन को कोरोना की पुष्टि होने पर शहर के पटेल नगर चौराहे स्थित वी मार्ट और कलक्टरगंज स्थित वन इंडिया फेमिली मार्ट बंद कर दिए गए। पॉजिटिव पाए गए दोनों भाई-बहन इन्हीं मॉल में काम करते हैं। कटेंनमेंट क्षेत्र घोषित दक्षिणी गौतम नगर में स्वास्थ्य और पुलिस की टीम कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के घरो में सैंपल लेने पहुंची। टीम ने पॉजिटिव पाए गए मरीजों के परिजनों के सैंपल लिए। कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए इलाकों में बैरीकेडिंग कर दी गई और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

...........
कोरोना मीटर
अब तक कुल लिए गए नमूने - 6005
प्राप्त हुईं कुल रिपोर्ट - 5108
गुरुवार को आईं कुल रिपोर्ट - 247
गुरुवार को निकले पॉजिटिव - 3
अब तक कुल पॉजिटिव - 151
कुल एक्टिव मामले - 38
अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हुए कुल मरीज - 113
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर संचालिका व काम करने वाली युवती के कोरोना पाजटिव निकलने की वजह से कस्बे के हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे के लोग दहशत में है। रैंडम सैंपलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग कर 27 जून को जांच कर सैंपल भेजा गया था। लोगों को घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा गया था। बुधवार को पुलिस चौकी प्रभारी बहुआ ने मोहल्ले में नगर पंचायत बहुआ के कर्मचारियों के सहयोग से बैरिकेडिंग करा दिया है। नगर पंचायत कर्मियों ने मोहल्ले व गलियों को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए एसडीएम और सीओ ने गुरुवार को क्षेत्र में पैदल गश्त किया। मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
एसडीएम आशीष कुमार और सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने फोर्स के साथ पैदल गश्त करते हुए नगर के खजुहा, चौराहा मेन बाजार, फाटक बाजार, किराना गली, गांधी चौराहा, तहसील रोड पहुंचे। पुलिस व नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर मॉस्क चेकिंग अभियान भी चलाया। बिना मॉस्क के मिलने वालों पर जुर्माना किया गया। अधिक भीड़ लगाने वाले दुकानदारों पर भी जुर्माना किया गया। एसडीएम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगातार अभियान चलाकर लोगों से अपील की जाती कि वह घरों में रहें।

हथगाम। नगर पंचायत ईओ मोहनी केशरवानी ने टीम के साथ गुरुवार को अभियान चलाकर निरीक्षण किया। बिना मास्क लगाए दुकान में बैठनेे दुकानदारों पर कार्रवाई की। निरीक्षण में दुकानदार दीपू, होरीलाल, संदीप साहू, धर्मेंद्र बिना मास्क लगाए दुकान में बैठे मिले। इन पर ईओ ने जुर्माना की कार्रवाई की और दोबारा मास्क लगानेे की हिदायत दी। फिर देवदास तालाब के पास ईओ पौधरोपण शुरू कराया। यहां पर करीब 250 पौधे लगाए गए। कर्मचारियों को पौधों की नियमित देखरेख के निर्देश दिए। इस मौके पर कर्मचारी मोहम्मद खुशनूर, आशुतोष तिवारी, अश्वनी कुमार अग्निहोत्री, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार, मन्ना साहू, हरिश्चंद्र गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed