{"_id":"5ee66f918ebc3e42e6731651","slug":"other-fatehpur-news-knp56556323","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पशुओं के घुसने पर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पशुओं के घुसने पर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। धान की नर्सरी में मवेशियों के घुसने पर विवाद हो गया। दूसरे दिन शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चले। महिला के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आठ लोगों का मेडिकल कराकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव में शनिवार को अंकित तिवारी खेतों में पशुओं को चरा रहा था। तभी एक पशु सोनू की धान की नर्सरी में चला गया। इसी बात को लेकर दोनों मे मारपीट हो गई। रविवार दोपहर सोनू तिवारी अपना ट्रैक्टर ठीक करा रहा था। तभी फिर दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया। मुकेश के अनुसार तभी एक पक्ष की तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे और मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मुकेश तिवारी की पत्नी संध्या तिवारी पर साबड़ से हमला कर दिया। हमले में संध्या लहूलुहान होकर गिर पड़ी। पुलिस ने गोपालगंज पीएचसी में मेडिकल कराया है। संध्या तिवारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हल्का प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष मुकेश तिवारी की तहरीर पर विकास , अर्पित, गुड्डू, अंकित तथा अंकित तिवारी की तहरीर पर सोनू,मोनू,विनय, मुकेश सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।