फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

तार काटने पहुंचे लाइनमैन व ग्रामीणों में मारपीट

Sun, 14 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
खखरेरू (खागा)। बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली कर्मियों को पीट दिया। नाराज ग्रामीणों ने कई कर्मचारियों की बाइकें भी तोड़ दीं। सूचना पर पहुंची खखरेरू पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर बिजली कर्मचारियों की सात बाइकें वापस दिलाईं। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

कनपुरवा पावर हाउस से की जाने वाली बिजली आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों चरमराई हुई है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती झेल रहे ग्रामीण इससे नाराज हैं। खखरेरू के भदौहा गांव में शनिवार को कुछ बिजलीकर्मी बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे। उनको देख ग्रामीणों ने बिजली कटौती के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीण हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताने लगे। इस पर बिजली कर्मियों और ग्रामीणों मेें बहस होने लगी। इस दौरान
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने फोन करके अपने दर्जनभर साथियों को बुला लिया। बाइक से आए लोगों ने भी बिजलीकर्मियों का साथ देते हुए ग्रामीणों से बहस शुरू कर दी। इस पर ग्रामीण झल्ला गए और बाहर से आए लोेगों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। बाहर से आए लोग अपनी बाइक लेकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने कुछ की गाड़ियां तोड़ दी। इस पर वे अपनी बाइकें छोड़कर भाग निकले। सूचना पर खखरेरू
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराकर घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर खखरेरू अनूप सिंह ने बताया कि गांव में उन्हें केवल ग्रामीण मिले। सात बाइक मिलीं जो बिजली कर्मियों के साथियों को वापस दिला दी गई हैं। घटना को लेकर तहरीर मांगी गई है, लेकिन शाम तक कोई थाने नहीं आया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि घटना के बाद कनपुरवा पावर हाउस से सभी चार फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।

कनपुरवा पावर हाउस के जेई अयाज सिद्दकी के मुताबिक भदौहा के कुछ लोगों ने धाता फीडर और कुछ ने विश्वबैंक फीडर से कनेक्शन जोड़ रखे हैं। एक ही गांव में दो फीडर से आपूर्ति होने से हर समय शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। इसलिए कुछ दिन पहले निर्णय लिया गया कि जो जिस फीडर के ट्रांसफार्मर के नजदीक है उन्हें वहीं से जोड़ा जाए। ताकि लोग दूसरे के ट्रांसफार्मर से केबिल न खींच सकें। तीन दिन पहले वे गांव गए थे और गलत तरीके से केबिल खींचने वालों की तार काट ले आए थे। इससे गांव के लोग नाराज थे। कुछ लोगों की तार अभी भी गलत ढंग से जुड़ी है। शनिवार को लोगों ने इसकी शिकायत एसडीओ से की थी। इस पर एसडीओ ने लाइनमैनों को में गलत तार खींचने वालों की केबिल काटने को गांव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed