फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

हत्या में नहीं लगा सुराग, वर्तमान प्रधान हिरासत में

Fri, 29 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
हसवा(फतेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पूर्व प्रधान की हत्या का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। नामजद ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि उनसे पुलिस पूर्व प्रधान की हत्या के संबंध में कुछ कबूल नहीं करा सकी है।
विज्ञापन

वही पीड़ित परिजन नामजद को ही हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पूर्व प्रधान के करीबियों से अलग -अलग पूछताछ कर सकती है। फरीदपुर के पूर्व प्रधान शिवशंकर(70) शुक्रवार रात घर के बाहर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उनकी पत्नी राजरानी की तहरीर पर गांव के प्रधान जयसिंह, शेरसिंह, उदय सिंह व रामसजीवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को नामजद होते ही धरपकड़ चालू की। चारों आरोपी गांव और आसपास ही मिल गए। पूर्व प्रधान के भाई जगमोहन का कहना है कि पुलिस ने अभी तक किसी का चालान कर जेल नहीं भेजा है। पुलिस आरोपियों के साथ मेहमानों जैसा बर्ताव कर रही हैं। थानेदार विनोद गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। घटना में कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। जांच के बाद ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट-
पांच बार परिजनों से हो चुकी पूछताछ
हसवा। पूर्व प्रधान के परिजनों से पुलिस घटना से पांच बार पूछताछ कर चुकी है। घटना के दिन मृतक के बेटे चमन व बहू के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एडिशनल एसपी ने भी परिजनों से पूछताछ किया। शनिवार को फिर हसवा चौकी में परिजनों को बैठाकर दो तीन बार पूछताछ किया। परिजनों ने कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने चुनाव हराने की दी थी चुनौती
हसवा। परिजनों का कहना है कि हत्या से पांच दिन पहले पूर्व प्रधान शिवशंकर ने वर्तमान प्रधान को चुनाव जीतने को लेकर ललकारा था। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान ने कहा था कि इस बार चुनाव नहीं जीतने देगा। उनका कहना था कि अब गांव के अंदर बने घर में आकर रहेगा। इससे पहले ही पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed