{"_id":"5ed151318ebc3e90a55e5679","slug":"other-fatehpur-news-knp5627235123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर लादिगंवा के पास ओवरलोड ईट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। ललौली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला। सिर में गंभीर चोट को मौत की वजह माना जा रहा है।
बाइक सवार कुलदीप सिंह (35) पुत्र शोभा सिंह व साथी पंकज यादव (23) पुत्र मानसिंह यादव (दोनों निवासी खटौली थाना ललौली) बहुआ कस्बे से किसी काम से घर लौट रहे थे। लदिगंवा गांव के पास बहुआ की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत दूर तक घसीटते चले गए। बाइक सवार कुलदीप सिंह की मौके में मौत हो गई, घायल पंकज यादव को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में
मौत हो गई। सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। कुलदीप की मां रामसखी व पत्नी विद्योत्मा रो रोकर बेहाल हैं। अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। गांव में खेती के साथ पैलेशर कारखाना चलाता था। दूसरे मृतक पंकज यादव की मां उमादेवी बेटे की मौत से बदहवास हो गई। एक भाई नागेंद्र सिंह यादव व बहन किरन देवी हैं। पंकज अभी लाकडाउन में सूरत से लौटा था।