{"_id":"5ebaef6b8ebc3e909943ac9b","slug":"other-fatehpur-news-knp559840382","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 गांवों में नहीं आ रही तीन दिन से बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 गांवों में नहीं आ रही तीन दिन से बिजली
विज्ञापन
फतेहपुर। आंधी-पानी में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था तीन दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई। करीब डेढ़ सौ गांवों में फाल्ट ठीक नहीं किए जा सके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन फाल्ट ठीक करने में दिन भर खाना पूरी करते हैं। अधिकारी भी इसकी अनदेखी किए हैं।
जिले में रविवार को आई आंधी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गए शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दूसरे दिन बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली अभी भी चरमराई हुई है। असोथर, बहुआ, गाजीपुर, थरियांव, लतीफपुर महिंचा, हथगाम, पलिया, सुल्तानपुर घोष, किशनपुर उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था पटरी पर
नहीं आई। थरियांव क्षेत्र के मलांव निवासी रामनरेश ने बताया कि मंडासराय फीडर से बिजली मिलती है। लाइनमैन को फाल्ट सही करने के लिए जहां रुपये मिलतं हैं वहां फाल्ट ठीक करते हैं। मलाव शिवपुर आलमपुर गांव की बिजली आंधी के पहले से बंद है। विजयपुर क्षेत्र के चंद्रपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि आंधी में कई जगह बिजली के तार टूट गए हैं। तीन दिन बाद भी टूटे तारों को सही नहीं किया गया।
विज्ञापन
आंधी में करीब तीन खंभे टूटे हैं। उनको बदलवाने काम किया जा रहा है और अधिक होने की वजह से बिजली आपूर्ति बहाल करने में कुछ समय लग रहा है। जल्द ही सभी उप केंद्रों की बिजली बहाल कर दी जाएगी। मेघ सिंह, अधिशासी अभियंता