फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

बैनामा कराने में ई-स्टाम्पिंग की अनिवार्यता खत्म

Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लाकडाउन में संपत्तियों का बैनामा कराने में अब ई-स्टांम्पिंग की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब ऑफलाइन भी संपत्तियों का बैनामा कराया जा सकत है। मंगलवार को लगभग बंद पड़ी बैनामा प्रक्रिया में आंशिक रूप से तेजी आ गई है।
विज्ञापन

लाकडाउन की वजह से रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा रोककर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें ई स्टांप लगाकर ऑनलाइन बैनामा का शुल्क जमा करने की व्यवस्था की गई थी। जिसकी वजह से बैनामों की संख्या कम हो गई थी। दरअसल ऑनलाइन बैनामा के लिए ई स्टांप सिर्फ बिंदकी तहसील में ही मिल पा रहे थे। जिसके कारण आमजनों को दिक्कत हो रही थी। अब ऑनलाइन बैनामे, ई स्टाम्पिंग और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। आमजन पहले की तरह सीधे रजिस्ट्री दफ्तर से सीधे बैनामे करा सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत ऑफलाइन बैनामे शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में 14, खागा में 17 और बिंदकी में 9 बैनामे हुए। सदर के उप निबंधक एसके पांडेय ने बताया कि अब कोई भी क्रेता अपनी इच्छा और सहूलियत के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन बैनामे करा सकता है। मगर रजिस्ट्री दफ्तर में प्रवेश के दौरान क्रेता और विक्रेता दोनों पक्षों को चेहरे पे मास्क लगाना और मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, इसके बिना कोई भी निबंधन कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed