{"_id":"5eb59ed88ebc3e90525e0bcb","slug":"other-fatehpur-news-knp559174623","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। मौरंग लदे ट्रक ने शुक्रवार भोर करीब चार बजे सड़क किनारे खड़े साइकिल सवार किसानों को टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के गंगादीन का बेटा फूलचंद्र रैदास (45) और यासीनपुर निवासी राकेश मौर्या सब्जी बेचने जा रहे थे। खेत से दोनों हुसैनगंज के चंदीपुर चौराहे पर साइकिल से सब्जी के बोरे लेकर पहुंचे। पिकअप पर लादने के लिए साइकिल से उतारकर रोड किनारे रख रहे थे, तभी लालगंज की ओर जा रहे ट्रक ने
दोनों किसानों को टक्कर मार दी। हादसा देखकर अन्य किसान दौड़कर पहुंचे। फूलचंद्र को मौके पर ही मृत पाया गया। घायल राकेश को जिला अस्पताल एंबुलेंस लेकर पहुंची। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट को रेफर किया। घटना से फूलचंद्र की पत्नी कुसमा, बेटे अमित (18), बेटी सरिता(15 ) और सविता(12) का हाल बेहाल हो गया। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।