{"_id":"5eadbe488ebc3e90586e6229","slug":"other-fatehpur-news-knp558179846","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याह रचाकर प्रेमी युगल ने जहर खाया===","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याह रचाकर प्रेमी युगल ने जहर खाया===
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात प्रेमी युगल ने गुपचुप ब्याह रचाने के बाद खेत में जहर खा लिया। जहर खाने से पहले परिजनों को फोन कर दिया था। परिजन पहुंचे तो दोनों खेत में पड़े थे। आननफानन रात लगभग एक बजे सीएचसी लाया गया। भोर में हालत में सुधार होने परिजन दोनों को घर लेकर चले गए।
मामला बिंदकी कोतवाली के एक गांव में मजदूर परिवार का है। करीब 18 साल के युवक का घर लड़की के घर से दस किलोमीटर दूर है। लड़की के गांव में युवक रात को पहुंचा था। इसके बाद लड़की को बुला लिया। खेत में जब दोनों मिले तो लड़की के पैरों में रंग और मांग में सिंदूर भरा था। कयास लगाया गया कि उन्होंने रात में ही किसी मंदिर में शादी रचाई और उसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। सीएचसी में दोनों के परिजन पहुंचे। उन्होंने मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि दोनों ने जहर खाने से पहले फोन कर दिया था, इस वजह से समय रहते पहुंच गए। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। पुलिस जब पहुंची तो परिजन नहीं मिले। कोई पक्ष शिकायत लेकर सामने नहीं आया है।