फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

राशनकार्ड पर कल से मिलेगा मुफ्त चावल

Mon, 13 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। यदि राशनकार्ड पर आपने अप्रैल माह में गेहूं और चावल ले लिया है, तो भी कोई बात नहीं। एक बार फिर उसी राशनकार्ड पर आपको प्रति सदस्य पांच किलो चावल मुफ्त मिलेगा। शासन स्तर से तीन महीना तक दो बार अनाज देने की ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड के हिसाब से अनाज का वितरण हो चुका है। अब दूसरे चरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुफ्त चावल का वितरण पंद्रह अप्रैल से होना है। हालांकि दाल भी दी जानी है, लेकिन अभी तक कोटेदारों के यहां दाल नहीं आई है। कोटे में एक अप्रैल से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के
विज्ञापन

लाभार्थियों को गेहूं, चावल बांटा गया। इसमें मनरेगा व अन्य मजदूर जिनके पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बने हैं, उनको मुफ्त गेहूं, चावल दिया गया। अन्य कार्डधारकों को पहले की तरह रुपये लेकर अनाज दिया गया। लॉकडाउन की वजह से इस बार 12 अप्रैल को पूर्ति विभाग की वेबसाइड बंद कर दी गई। दो दिन से कोटेदारों की मशीन में
विज्ञापन
विज्ञापन

चावल की फीडिंग कराई जा रही है। अब 15 अप्रैल से कार्डधारकों को मुफ्त चावल दिया जाना है। प्रति यूनिट पांच किलो चावल मिलेगा। इसके लिए शहर के 69 और ग्रामीण क्षेत्र के 1037 कोटेदारों को 79 हजार 800 क्विंटल चावल भेज दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि एक से 12 अप्रैल तक गेहूं, चावल का वितरण कराया गया। इसमें 94 प्रतिशत अनाद कार्डधारकों को दिया जा चुका है। जिन कार्डधारकों ने अनाद नहीं लिया है, उन्हें

अब इस महीने का राशन नहीं मिलेगा। अब वह भी केवल मुफ्त चावल कोटेदार से ले सकेंगे। कोटेदारों के गोदाम में चावल पहुंच गया है। जून के महीना तक दो चरण में वितरण होगा। पहले चरण का अनाज हर महीना के 12 तारीख तक ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed