{"_id":"5e94a7f88ebc3e75e104d5ca","slug":"other-fatehpur-news-knp555102048","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने भर बीता, मूर्ति चोरी की पूरी नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने भर बीता, मूर्ति चोरी की पूरी नहीं हुई जांच
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना पुलिस पहुर गांव में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी के मामले को दबाने की कोशिश में है। महीना बीतने के बाद भी मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई। यह भी तय नहीं हो सका कि एफआईआर लिखनी है या नहीं। यहां से राधा की मूर्ति पहले ही चोरी हो चुकी है।
पहुर गांव स्थित प्राचीन मंदिर से 13 मार्च की रात भगवान कृष्ण की बेशकीमती मूर्ति चोरी हो गई थी। मंदिर के कर्ताधर्ता चंद्रहास दुबे ने 14 मार्च को मूर्ति चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। मंदिर परिसर में 14 बीघे जमीन है, जिसके मालिकाना हक के लिए एक रिश्तेदार आशीष मिश्रा से कोर्ट में मामला चल रहा है।
इन्होंने भी मंदिर से श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी की तहरीर दी। एक मामले की दो तहरीर मिलने पर पुलिस को बहाना मिल गया और जांच के बहाने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानेदार ने चौडगरा चौकी प्रभारी डीजी वर्मा को
विज्ञापन
मामले की जांच सौंपी थी। घटना को एक महीना पूरा होने के बाद भी चौकी प्रभारी जांच पूरी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में साफ है कि पुलिस मूर्ति चोरी की रिपोर्ट न दर्जकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मूर्ति चोरी की मामला संदिग्ध है। प्रापर्टी विवाद का मामला है। बिना जांच के रिपोर्ट दर्ज करना जल्दबाजी होगी।