फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

परदेसियों से जुटी मदद चार सौ परिवारों तक पहुंची

Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहीं खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे तो कहीं संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क देकर समझाया।
विज्ञापन

दुबई में कार्यरत जिले के अभिनव ने एडीएम पप्पू गुप्ता के साथ शहर के आबूनगर में चार सौ परिवारों को 11-11 किलो राशन सामग्री वितरित की। अभिनव ने विदेश में रह रहे साथियों से करीब तीन लाख रुपये जुटाए थे। यह रकम उन्होंने डीएम को दी थी। प्रशासन ने इस रकम से दाल, आटा, चावल, सरसों का तेल और आलू वितरित
विज्ञापन

की। इसी क्रम स्व. हरिपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद पाल सिंह व संरक्षक रवींद्र पाल सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मलवां ब्लाक के दमापुर गांव में मास्क वितरण किया। इसमें 700 लोगों को मास्क दिए गए और लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा। इलाहाबाद इंजीनियरिंग कालेज पुरइन के छात्राओं को राजस्व टीम ने सोमवार को खाद्य सामग्री बांटी। इनकों पांच दिन के लिए आटा, चावल, सब्जी, मसाला और साबुन दिया गया। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि इंजीनियरिंग कालेज के छात्र नगर में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। संवाद
फतेहपुर। सोच फाउंडेशन की ओर से कोरोना वायरस के बचाव को लेकर मास्क वितरण किए। अध्यक्ष मधु साहू के नेतृत्व में चौराहा और तिराहा पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को मास्क दिए और इसे लगाए रखने की अपील की। इस मौके पर अनिल साहू, मधु शर्मा, नीता गुप्ता, राहुल द्विवेदी, अफसर सिद्दीकी मौजूद रहे।
फतेहपुर। नारी स्मिता फाउंडेशन की ओर से 20वें दिन जरूरतमंदों को राशन सामाग्री बांटी। इसमें आटा, चावल, आलू, प्याज, मशाला, साबुन, सब्जी का पैकेट दिया। रोटी घर की संचालिका स्मिता सिंह ने बताया कि तपस्वी नगर, शादीपुर की गरीब बस्ती में 36 जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामाग्री बांटी गई है। इस मौके पर विवेक मिश्रा, धनंजय पांडे, निशी साहू, उर्मिला साहू, रेनू मौर्य, उमा, सुनीता, सुमन, पार्वती, अनीता, आशा शर्मा मौजूद रहे।
अमौली। प्रधान संघ की ब्लाक कमेटी ने कोरोना पीडितों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में धनराशि दिया। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अरविंद उमराव 51 सौ रुपये, उपाध्यक्ष संजय उमराव ने 21 हजार रुपये व गोविंद प्रजापति ने 35 सौ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में धनराशि भेजे हैं। संवाद

फतेहपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख अतुल कुमार खरे ने जिलाधिकारी संजीव सिंह को 1.51 लाख की सहायता राशि की चेक प्रदान की। उनके अतिरिक्त बैंक के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने 2.74 लाख रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed