फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिलेभर में 3150 इमारतें क्वारंटीन सेंटर के लिए चिन्हित

Mon, 13 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने पर जो नमूने भेजे गए थे, उनमें से 26 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोरोना सेल प्रभारी केके श्रीवास्तव ने बताया कि नौ और दस अप्रैल को जांच के लिए सैंपल वाराणसी लैब में भेजे गए थे। सोमवार सुबह 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। जनपद में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव का प्रकरण नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 11 नए लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर। कोरोना (कोविड-19) के लक्षणों की जांच के लिए सैंपल भेजना अब और आसान हो गया है। अभी तक जांच के लिए जो सैंपल वाराणसी भेजे जा रहे थे, अब प्रयागराज के मेडिकल कालेज भेजे जाएंगे। इससे सैंपल भेजने और रिपोर्ट मंगाने में समय व दूरी की बचत होगी। उधर, सोमवार को जिले में एक हजार सैंपल किट
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी गईं। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि पहले सैंपल लखनऊ के केजीए (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी) भेजे जाते थे। इसके बाद सैंपल वाराणसी भेजे जाने लगे। अब सैंपल प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक सैंपल वाराणसी भेजने में दस से ग्यारह घंटे तक लग जाते थे। अब प्रयागराज मेडिकल कालेज चयनित होने से यही काम महज पांच से छह घंटे में ही हो जाएगा। अब हमें सैंपल भेजने में और आसानी होगी।
विजयीपुर। सब्जी विक्रेता रामलखन के बेटे श्यामबाबू की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह अहमदाबाद से आया था। उसे खांसी आने पर लोगों ने प्रशासन को फोन कर उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया था। चार दिन पहले कोरोना संक्रमण की जांच के लिए इसका सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि श्यामबाबू को तबीयत ठीक होने तक 14 दिन अलग रहने की सलाह दी गई है। संवाद

कोरोना सैंपल लेने के लिए शासन से भेजी गईं कुछ किट लीक कर गईं। जिसके कारण उन्हें नष्ट कर दिया गया। हालांकि उनके स्थान पर नई किटों की उपलब्धता भी करा दी गई। कोरोना सैंपल लेने के लिए आई किट में से 25 किट खराब निकलीं। जिन्हें सीएमओ ने नष्ट करा दिया। उनके स्थान पर सोमवार को एक हजार नई किट की भी आमद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed