फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

शराब धरपकड़ में खेल अनुज्ञापी पर नहीं कार्रवाई

Sun, 12 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
अमौली (फतेहपुर)। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मवई भच्छन गांव में जहरीली शराब मरने वालों में अंकित सचान अमौली सीएचसी में तैनात था। साथी की मौत की खबर से स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। चिकित्साधीक्षक समेत कई कर्मचारी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डाक्टर पुष्कर कटियार ने बताया कि अंकित 26 फरवरी में 2016 को पैरामेडिकल वर्कर के पद पर तैनात हुआ था। उसकी कुष्ठ रोग विभाग में सुपरवाइजर की ड्यूटी थी। वह सीएचसी से शनिवार को करीब दो बजे गांव जाने के लिए निकला था। अमौली सीएचसी से मवई भच्छन गांव की दूरी महज 12 किलोमीटर है।
विज्ञापन

फतेहपुर। लॉकडाउन बाद भी शराब दुकानदारों का संगठित गिरोह सक्रिय है। दो दिनों में आमजन की सूचना पर हुई धरपकड़ के बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग मामलों की लीपापोती करने में जुटे हैं। शहर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बाकरगंज में देसी शराब ठेके के सामने शराब बिक्री करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत चालान किया। क्यूआर कोड की जांच व सैंपल की रिपोर्ट के बिना मान लिया कि शराब नकली नहीं है। आरोपियों को मुचलके पर ही छोड़ दिया गया। पुलिस को कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को भी सूचित किया जाना चाहिए। पुलिस ने संबंधी विभाग को सूचना तक नहीं दी। मामले को मामूली धारा में रफादफा कर दिया। आबकारी सदर निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सूचना दी है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचना दौरान कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले भर में शराब की धड़ल्ले से सप्लाई हो रही है। सनगांव गांव में अंग्रेजी शराब गोदाम से शराब बिक्री की सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ सिटी ने छापा मारा। आबकारी विभाग की टीम बुलाई गई। गोदाम रमेश चंद्र गुप्ता के नाम पर है। सीधे तौर पर लॉकडाउन का उल्लंघन पाया गया। दो दिन बीत जाने के बाद आबकारी और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी विभाग की ओर से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सदर आबकारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि गोदाम मालिक को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed