फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

फसलों की कटाई में मजदूरों को सता रहा पुलिस का भय

Sun, 12 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। पहले मौसम की मार अब लॉकडाउन किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कृषि क्षेत्र में छूट के बाद भी कटाई के लिए मजदूर मिल रहे न कृषि यत्र। दरअसल बड़ी संख्या में हार्वेस्टर (गेहूं काटने की मशीन) से कटाई होती है। लॉकडाउन मशीनों की मरम्मत न होने से कटाई का काम सुस्त पड़ा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के भय से मजदूर खेतों में फसलों की कटाई करने नहीं जा रहे हैं। कुछ किसानों ने खुद ही कटाई शुरू कर दी है। तेज धूप और तपिश की वजह से गेहूं की फसल पहले ही पूरी तरह से सूख गई है। किसानों का कहना है कि इन फसलों को काटकर 8-10 दिन में सुरक्षित न किया गया तो हवा के साथ बालियों से दाना झड़ना शुरू हो जाएगा। जो मजदूर लॉकडाउन में दिल्ली, पंजाब से घर आए हैं, उन्हें फसल काटने के लिए हंसिया, दराती
विज्ञापन

नहीं मिल रही है। इससे कटाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर, जिन किसानों ने फसलों को काट लिया है, उन्हें थ्रेशर नहीं मिल पा रहे हैं। थरियांव के भारतपुर गांव निवासी किसान विनोद कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल काटने के लिए मजदूर तो हैं, लेकिन उनके पास हंसिया, दराती नहीं है। इससे वह काम नहीं कर पा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत की दुकानें नहीं खुलती है। तेलियानी ब्लाक के मवइया गांव निवासी रामआसरे का कहना है कि मशीन से गेहूं की कटाई होती है। इस बार लॉकडाउन की वजह से बाहर से आने वाले हार्वेस्टर नहीं आए हैं। जिले में जो हार्वेेस्टर हैं, वह 10 से 15 दिन बाद गेहूं काटने की बात कर रहे हैं। हथगाम ब्लाक में अजईपुर गांव के किसान लालबहादुर का कहना है कि पुलिस के डर से मजदूर फसल काटने नहीं आ रहे हैं। समय से गेहूं की कटाई न हुई तो नुकसान हो जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि खेती का काम करने के लिए किसान व मजदूरों को छूट दी गई है। लॉकडाउन को ध्यान में रखकर काम करना होगा। फसलों की कटाई में एक मजदूर से दूसरे मजदूर की दूरी डेढ़ से दो मीटर होनी चाहिए। थ्रेशर व हार्वेस्टर में एक चालक व चार मजदूर काम कर सकते हैं। इसमें पुलिस किसी को परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed