{"_id":"5e93588b8ebc3e76a112c1ca","slug":"other-fatehpur-news-knp5549462170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बाजार के एक परिवार को किया गया होम क्वारेनटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बाजार के एक परिवार को किया गया होम क्वारेनटीन
विज्ञापन
खागा। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका से लौटे युवक के भाई-भाभी को रविवार को घर में क्वारंटीन किया गया। पुलिस ने 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने, अलग-अलग कमरों में सोने व खाने के लिए अलग-अलग बर्तनों के उपयोग करने के निर्देश दिए। परिजनों ने युवक के लौटने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को युवक कस्बे में आया था। यहां उसके भाई-भाभी रहते हैं। करीब दस दिन घर में रहने के बाद वह शनिवार को मिर्जापुर के लिए निकल गया। रविवार को पता चलने पर वह उसके घर पहुंचे। यह पता चला कि परिवार के किसी भी व्यक्ति को फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने युवक
के परिजनों को 14 दिन तक घर से बाहर न निकलने व मॉस्क लगाने के साथ अलग-अलग कमरे में रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी मोहल्ले या रिश्तेदार से मिलने पर रोक होगी। साथ ही मोहल्ले के लोगों को भी परिवार से दूर रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि परिवार को राशन, सब्जी, दवा व अन्य जरूरत की सामग्री पुलिस मुहैया कराएगी। अन्य किसी भी मदद के लिए फोन से सूचित करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना सूचना के घर से बाहर निकले तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।