फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

कोरोना से बचाव को शुरू हुए हवन

Mon, 23 Mar 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
other
बिंदकी। कोरोना संक्रमण को लेकर सभी लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। आम जनता ने प्रयास शुरू कर दिया है और हवन पूजन के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध करने की मुहिम चल रही है। लोगों का मानना है कि हवन पूजन के माध्यम से कोरोना वायरस समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर लोगों के माथे में चिंता की लकीरें लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिनी जनता कर्फ्यू पर सिद्दत से शामिल होने वाली जनता अपने तरीके के जतन भी कर रही है। लोगों ने अपने-अपने घरों में हवन पूजन करना शुरू कर दिया है। कुंवरपुर रोड के रहने वाले राजेश कुमार उमराव ने अपने आवास पर हवन पूजन किया। इनका मानना है कि पुरानी वैदिक रीति चली आ रही है कि हवन पूजन से जन हानि पहुंचाने वाले वायरस को जड़ से समाप्त किया जा सकता है ऐसी स्थिति में अब सभी लोगों को सुबह और शाम हवन पूजन करना चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध हो सकेगा। पर्यावरण शुद्ध होने से वायरस समाप्त हो जाएगा। इसी तरह खखरेरू में भदौंहा गांव में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। युवाओं के इस आयोजन की कमान हरिओम तिवारी, मनीष सिंह, विजय विश्वकर्मा, रवींद्र सिंह, आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed