{"_id":"5e779bb78ebc3e78af5da26a","slug":"other-fatehpur-news-knp5518943147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उठा रहीं थीं फोन, पुलिस ने किया ट्रैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उठा रहीं थीं फोन, पुलिस ने किया ट्रैस
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब से लौटी तीन महिलाओं ने नंबर मिलाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग को खूब छकाया। कभी नंबर नहीं उठाया तो कभी बात की तो जांच से मना कर दिया। ऐसे में विभाग ने पुलिस का सहारा लेकर इन्हें खोज निकाला। इनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही थी।
जिला सर्विलांस इकाई को तीनों महिलाओं के सऊदी अरब से लौटने की जानकारी मिली थी। यह तीनों सात तारीख को आई थी। विभाग तब से इनसे संपर्क करने में जुटा था। खुद जनता कर्फ्यू दिवस पर सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय इन तीनों के मोबाइल नंबर मिलाते नजर आए। एक ने फोन उठा कर दो टूक शब्दों में जांच न कराने की बात कह दी और फोन कट हो गया। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के मुखिया ने इन तीनों नंबरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इन्हें शाम को ट्रेस कर लिया है। यह तीनों महिलाएं हसवां ब्लाक के मंगरेमऊ गांव की रहने वाली है। सीएमओ ने बताया कि महिलाओं का पता चल गया है। हथगाम सीएचसी की टीम को भेजा गया है।
दुबई से लौटे एक युवक की वैवाहिक खुशियों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो टूक शब्दों में युवक को एकांत रहने की सलाह दी है। कहा कि अगर बहुत जरूरी है तो शादी रचा लो। ख्याल रखों की भीड़ नहीं बुलानी है और खुद को पूरे 28 दिन तक घर और परिवार से अलग थलग रखना है।
विज्ञापन
खखरेरू कस्बे का रहने वाला यह युवक दुबई में प्राइवेट जॉब करता है। युवक की इसी सप्ताह शादी की तारीख तय थी। जिस पर वह घर लौटा है। चूंकि युवक ने विदेश यात्रा की है लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए युवक को आइसोलेट किया है। ऐसे में युवक की शादी पर अड़चन पड़ती नजर आ रही है जबकि युवक के पिता ने बैंडबाजा से लेकर तंबू कनात सभी तय कर रखा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि युवक को 28 दिन तक अलग रहने की बात कही गई है। परिवार से कहा गया है कि एक तो विवाह की तारीख आगे बढ़ा दिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो फिर बारात में भीड़ जमा करने के बजाय आठ-10 रिश्तेदार बुलाकर रस्म कर लें। हालांकि युवक से साफ कहा गया है कि वह सभी से बताई गई अवधि में एक मीटर की दूरी बनाकर रखेगा।
फतेहपुर। विदेश से तीन युवकों के लौटने की स्वास्थ्य विभाग को मिली जानकारी पर सहिली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इन तीनों युवकों को 108 एंबुलेंस से जांच के लिए जिला मुख्यालय भिजवाने की व्यवस्था की।