{"_id":"5e779a4e8ebc3e774f34e891","slug":"other-fatehpur-news-knp5518935199","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केच खींचते-खींचते रुपहले पर्दे की धुरी बन गई प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केच खींचते-खींचते रुपहले पर्दे की धुरी बन गई प्रेरणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हुनर को एक बार दिशा मिली तो सफलता कदम चूम लेती है। शहर की एक बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ। पढ़ाई-लिखाई के साथ समय मिलते ही स्केच बनाने बैठ जाती। लोगों के बीच मुद्दों पर डिबेट कर अपने अंदर लीडरशिप जगाती। बुआ ने बिटिया को परखा और राह पकड़ा दी। एक बार राह मिली तो अब यही बेटी कलर्स चैनल में प्रसारित नागिन-4 की एसोसिएट क्रिएटिव बन प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
कालेज लाइफ से जेहन में बसे लीडरशिप के पैशन व स्केच के हुनर के चलते एसोसिएट क्रिएटिव बनी लड़की कोई और नहीं बल्कि धर्मशाला रोड निवासी कवि आचार्य विष्णु शुक्ल की बड़ी पौत्री प्रेरणा शुक्ला है। प्रेरणा के पिता मनोज व मां रेनू हैं। सीपीएस से इंटर पास करने के बाद प्रेरणा बीएससी कर रही है। कलर्स चैनल पर बालाजी प्रोडक्शन पर काम करने वाली प्रेरणा का कहना है कि सबसे बड़ी उपलब्धि प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ काम करना है। वह एसोसिएट क्रिएटिव हैं, उसका काम शेटअप से लेकर कट तक पर निगाह रखकर शूटिंग को फाइनल टच देना है। यह काम प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच सेतु का काम करता है। टीवी पर प्रसारित हुए लक्ष्मी दुर्गा सरस्वती प्रोडक्शन के मनमोहिनी और पैनोरमा प्रोडक्शन के स्टार भारत में चार महीने पहले दिखाए गए प्यार के पापड़ सीरियल में भी उसकी यही भूमिका रही। प्रेरणा कहती हैं कि इस मुकाम तक पहुंचाने में बुआ(राजश्री रानी- एक लड़की सुहानी सी धारावाहिक की मुख्य किरदार) का अहम रोल है। बकौल प्रेरणा यदि किसी में लीडरशिप का जज्बा है तो सफलता ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकती।