{"_id":"5e6bdff28ebc3ea7f7698b44","slug":"other-fatehpur-news-knp5501699103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ीवा मझिगवां खदान में मंडलीय टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ीवा मझिगवां खदान में मंडलीय टीम का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। खदानों में अनियमितता की शिकायत पर मंडलीय टीम शुक्रवार की दोपहर गढ़ीवा मझिगवां खदान पहुंची। कोई अनियमितता न मिलने टीम रानीपुर खदान को निकली। खदान में पानी भरा होने की वजह से लौट आई।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रयागराज राजेश कुमार, क्षेत्रीय सर्वेयर अजय कुमार, खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय, एसडीएम विजय शंकर तिवारी, सीओ अंशुमान मिश्रा की संयुक्त टीम जांच करने पहुंची। लोडिंग में ट्रकों की लंबी लाइन लगी थी। खदान में मौरंग खनन में मशीनें लगी थीं। ट्रकों में ओवरलोडिंग भी नहीं थी। टीम ने खनन क्षेत्र की पैमाइश भी की। नदी की जलधारा के पास पहुंची। जलधारा के आसपास ट्रक नहीं मिले। कांटे और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट टीम तैयार कर रही है। प्रथम दृष्टया कोई खामी नहीं पाई गई है।
फतेहपुर। जिले में ओवलोडिंग कराने वाले तीन पट्टेधारकों को नोटिस जारी की गई है। इन खदानों के ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं। ट्रकों के हिसाब से पट्टेधारकों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
एक पखवारे पहले ओवरलोड मौरंग लेकर जाने वाले ट्रकों को पकड़ा गया था। उसमें ओती खंड दो, रानीपुर दो, अढ़ावल खंड दस से मौरंग ओवरलोड लेकर ट्रक निकले थे। जिसकी पुष्टि ट्रकों की जारी रायल्टी से हुई थी। जांच के बाद तीनों खदानों के पट्टाधारकों को नोटिस जारी की गई है। इन ट्रकों पर ओवरलोडिंग के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। ओवरलोडिंग के जिम्मेदार पट्टाधारकों को माना गया है। ट्रकों पर की ओवरलोड की कार्रवाई में 25 गुना तक का जुर्माना पट्टेधारकों से वसूला जा सकता है। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि नोटिस जारी की गई है। जल्द ही खदानों से जुर्माना जमा कराया जाएगा।
ओवरलोड ट्रकों से वसूली के मामले में राधानगर चौकी के सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। राधानगर चौकी पुलिस ने दो दिन पहले 11 ओवरलोड ट्रक पकड़े थे। चेकिंग के दौरान ट्रक मालिकों ने सिपाही सत्येंद्र कुमार पर वसूली का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शिकायत आने के बाद सिपाही को निलंबित किया है।
संवाद