{"_id":"5e6bde9a8ebc3ea4ae7fb780","slug":"other-fatehpur-news-knp550169380","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बारिश के साथ गिरे ओले, फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बारिश के साथ गिरे ओले, फसलें बर्बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से रात तक जिले के हर क्षेत्र में बारिश हुई। लेकिन खागा तहसील क्षेत्र पर मौसम का कहर ज्यादा बरपा। तेज बारिश के साथ यहां छोटे-बड़े हर तरह के ओले गिरे। तहसील के विजयीपुर, धाता ब्लाक क्षेत्र के गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक यहां किसानों की गेहूं, चना, सरसों की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गईं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने की चेतावनी दी है।
दैवी आपदा के कहर से किसानों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को बिंदकी तहसील में आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। चार ब्लाक के 61 गांव में किसानों की फसलों बर्बाद हो चुकी हैं। अब शुक्रवार को सुबह से जिले भर में बारिश हुई। पर, खागा तहसील के विजयीपुर ब्लाक के एकौरा, कूरा, निहालपुर, अमनी, रानीपुर, बहेरा, बंदूपुर, मड़ौली, रायपुर भसरौल, पहाड़पुर, रामपुर, नेवाजपुर, जलंधरपुर, मझिगवां, रेवाड़ी, मनीपुर, सेमरिया गांव में बारिश के साथ खूब ओले गिरे। विजयीपुर व किशनपुर प्रतिनिधि ने बताया कि इससे राई, सरसों, चना, टमाटर, धनिया और अरहर की फसलों में ज्यादा नुकसान हुआ है।
इसी प्रकार धाता प्रतिनिधि ने बताया कि उनके क्षेत्र में दोपहर ढाई बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र के अढ़ौली, भुरचुनी, रसूलपुर, गोपालपुर, परसिद्धपुर, बम्हरौली, सेमरी, दामपुर, रानीपुर, खरसेड़वा, सलेमपुर, शिवदासपुर, अहमदपुर कुसुंभा गांव में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। सदर तहसील के थरियांव क्षेत्र में बारिश हुई और मटर साइज के ओले गिरे। यहां किसानों का मामूली नुकसान हुआ है। वहीं जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। इससे जाफरपुर सिठर्रा, चिल्ली, घनश्यामपुर, डेरा गांव के किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राई, सरसों और मटर की कटी हुई फसलों को किसान सुरक्षित स्थान पर रख लें, ऐसी सलाह दी गई है। थरियांव कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को जिले में 10 मिमी बारिश होने की संभावना है।