{"_id":"5e6a860a8ebc3ea7c206cdd3","slug":"other-fatehpur-news-knp5499593195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोपी चालक फरार, पिता और भाई पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म आरोपी चालक फरार, पिता और भाई पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (फतेहपुर)। मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। आरोपीके पिता व भाई को पीड़ित पक्ष से मारपीट व धमकाने के आरोप में पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी के लिए पुलिस ने मौदहा व चित्रकूट में भी दबिश दी है।
थाना क्षेत्र की एक लड़की मंगलवार रात घर से हैंडपंप में पानी भरने गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का प्रदीप उर्फ सेठ कुशवाहा उसे उठा ले गया था। गांव में ही भूसे की एक कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। घटना की आपबीती सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए थे। मामले में किशोरी के पिता ने सेठ कुशवाहा और उसके पिता रजयेपाल, भाई नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने रजयेपाल और नीरज को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी की शिकायत करने उसके घर पहुंचा था। आरोपी के पिता और भाई ने मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। दबाव बनाने में गालीगलौज, मारपीट और धमकाया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश में उसके रिश्तेदारों के घरों में दबिश दी। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम मौदहा और चित्रकूट भेजी गई है। थानेदार अरविंद गौतम ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दो आरोपी पकड़े गए हैं, तीसरे की तलाश की जा रही है।