{"_id":"5e6935f08ebc3eeb5300fa4f","slug":"other-fatehpur-news-knp5497631133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री को विदा कराकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री को विदा कराकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। होली पर्व के लिए बेटी को विदा कराकर गांव लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक दूसरी बाइक से टकराने के बाद खंती में जा गिरी। बाइक चलाने वाला भतीजा घायल है। बेटी व दामाद दूसरी बाइक पर थे।
कोतवाली क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी राजू (60) अपने भतीजे पंकज के साथ बाइक से बकेवर थाने के देवमई गांव बेटी को विदा कराने गए थे। सोमवार देर शाम एक बाइक में बेटी रोशनी अपने पति कुलवंत के साथ थी। दूसरी बाइक में राजू अपने भतीजे पंकज के साथ थे। दोनों बाइक सवार जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पंकज की बाइक खंदक में गिर गई। खंदक में गिरते ही पुत्री व दामाद
ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। राजू की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। परिजनों ने सरसौल के सरकारी अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को वापस सीएचसी ले आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल नंदलाल ने बताया कि पंकज हेलमेट लगाए था। पत्नी शारदा रो रोकर बेहाल हो गईं। दो बेटे व दो बेटियां हैं।