फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आजमपुर गढ़वा प्रधान व पंचायत सचिव की होगी जांच

Thu, 27 Feb 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने आजमपुर गढ़वा प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम पंचायत निधि की धनराशि का बंदरबांट करने और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में वसूली की शिकायत हुई थी। सीडीओ से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

अमौली ब्लाक के आजमपुर गढ़वा निवासी रामखेलावन ने प्रधान रामबाबू और पंचायत सचिव के खिलाफ ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री से को शिकायत दर्ज कराई थी। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, तालाब खुदाई, हाट कुक, मनरेगा व राज्यवित्त, 14वें वित्त की धनराशि का बंदरबांट करने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता रामखेलावन का कहना है कि ग्राम पंचायत निधि की धनराशि 2016 से अब तक कहां
विज्ञापन

कितनी खर्च की गई है। उसकी जांच कराई जाए। ग्राम प्रधान के पास एक बीघा कृषि योग्य जमीन है। इसके अलावा प्रधान के पास आय का दूसरा जरिया नहीं है। बीते पांच साल में प्रधान व पंचायत सचिव ने जो धनराशि अर्जित की है, उसकी जांच कराकर वसूली कराई जाए। सीडीओ सत्यप्रकाश का कहना है कि प्रधान व पंचायत सचिव की जांच का आदेश मिला है। जांच पूरी होने के बाद आरोप की हकीकत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed