{"_id":"5e4d8aa68ebc3ef28b0eba74","slug":"other-fatehpur-news-knp545724339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचली बीजेपी नेता की बेटी की हैलट में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचली बीजेपी नेता की बेटी की हैलट में मौत
विज्ञापन
जाफरगंज/बिंदकी। बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से घायल युवती की बुधवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान सांसें थम गई। गांव में शव आते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का यमुना किराने अंतिम संस्कार किया है। अंतिम संस्कार पर क्षेत्रीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटरा नरैचा गांव निवासी बलराम सिंह चौहान की बेटी रोली (23) ब्यूटीपार्लर का कोर्स सीखने बिंदकी आती थी। बिंदकी से मंगलवार को घर जाने के लिए ललौली चौराहे पर बस में चढ़ रही थी। तभी चढ़ते समय फिसल गई थी। बस का टायर चढ़ने से पैर कुचल गए थे। सीएचसी से कानपुर हैलट युवती को रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान सांसे थम गई। घटना से मां लक्ष्मी देवी, बहन डाली सिंह, भाई प्रेम का हाल बेहाल दिखा। बलराम सिंह गांव भाजपा संगठन में पूर्व मंत्री रहे हैं। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
==================