फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

डयूटी ज्वाइन न करने वाले 273 शिक्षकों को नोटिस

Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले वित्तविहीन विद्यालयों के 273 शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सोमवार को डीआईओएस ने 52 विद्यालयों के इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने वाले शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के एक दिन पहले तक जिले के 52 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 273 शिक्षकों ने परीक्षा केंद्रों में ज्वाइनिंग नहीं ली है। मामले को डीआईओएस ने गंभीरता से लेते सोमवार की शाम स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षकों को नियम की याद दिलाते हुए नोटिस जारी की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्याय तीन की धारा तीन के उपबंधों के तहत यह नोटिस जारी हुई है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। उपबंध में प्रावधान है कि संबंधित के खिलाफ तीन महीने की सजा और 2000 रुपये या दोनों कार्रवाई हो सकती है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नोटिस का संतोषजनकर जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed