{"_id":"5e4ae65c8ebc3ef27a44fdb1","slug":"other-fatehpur-news-knp5453046170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में महिला से लूटपाट में गांव के संदिग्ध की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में महिला से लूटपाट में गांव के संदिग्ध की तलाश
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पूरेताज महमूदपुर गांव में शनिवार रात महिला को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस गांव के एक संदिग्ध आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं मामले में कार्रवाई को लेकर प्रयागराज एडीजी ने संज्ञान में लिया है। मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।
शहर के पूरेताज महमूदपुर गांव के विजयपाल लोधी शनिवार को निमंत्रण में गया था। उसकी पत्नी पूजा घर में अकेली थी। पूजा ने तहरीर में आरोप लगाया कि तीन बदमाश घर में आए थे। तमंचा सटाकर कमरे की चाबियां छीन ली। कमरे में उसके हाथ पैर बांध दिए। अलमारी खोलकर तीन लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके की जांच को गई थी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने आनाकानी की। पुलिस की जांच के दौरान परिवार ने गांव के एक संदिग्ध और उसके साथियों पर आशंका जताई है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में पहुंची। आरोपी गांव से भागा हुआ है। मामले की एडीजी प्रेम प्रकाश ने जांच रिपोर्ट मांगी है। उधर, पुलिस मामले को मैनेज करने में सोमवार को जुटी दिखी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
================