फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात शिवली थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रामपाल लोधी का बेटा कमल (25) अपनी मौसी सुमित्रा (पत्नी स्वर्गीय जगदेव निवासी मिठानपुर शहर कोतवाली) के घर में कई साल से रहता था। वह मजदूरी करता था। घर शाम को नहीं पहुंचा था। देर रात तक परिवार के लोग इंतजार करते रहे। इधर, दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। कमल के सुबह तक न पहुंचने पर सुमित्रा और अन्य परिजन खोजबीन में जुटे। उन्हें ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। परिजन हरिहरगंज पुलिस चौकी पहुंचे। फोटो देखकर परिजनों ने शव की पहचान की। चौकी इंचार्ज विजय कुमार तिवारी ने बताया कि परिजन मौत का कारण नहीं बता सके हैं। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed