फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जमीन के मुद्दे पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ललकारा

Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
बिंदकी। बेशकीमती जमीन के अतिक्रमण को हटवाए जाने से खफा भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। भाकियू नेताओं की पालिका कर्मियों से तू-तू, मैं-मैं होने लगी। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। उधर, शाम तक चला धरना एसडीएम ने जल्द ही मामले का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

नगर के तहसील रोड स्थित पीडब्ल्यूडी डाकबंगला के बगल में निकाय की बेशकीमती जमीन पर भाकियू कार्यकर्ता जगदीश ने निर्माण करा लिया था। पालिका ने कब्जे को हटा कर बाउंड्री निर्माण करा दिया था। इसी मुद्दे को लेकर भकियू नेता और कार्यकर्ता निकाय दफ्तर में जमा हुए और हो हल्ला काटना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देखकर सफाई कर्मी भी धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया। मामला ज्यादा तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों से जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे भी लगने लगे। पूरे दिन सड़क के एक तरफ किसान और दूसरी ओर सफाई कर्मी धरने पर बैठे रहे। शाम पांच बजे एसडीएम प्रह्लाद सिंह के ज्ञापन लेकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में भाकियू के देवनारायण पटेल, रामसहाय पटेल, सुखीराम, जय सिंह यादव, नवल पटेल, सगीर अहमद रामकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed