फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

जिले के 520 युवाओं ने मारा मैदान

Sat, 15 Feb 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। सेना भर्ती प्रक्रिया में 13वें दिन जिले की बारी रही। सदर और खागा तहसील के लगभग चार हजार युवाओं ने दौड़ लगाई। डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं ने स्थानीय स्तर पर भर्ती होने के बावजूद रैली में हिस्सा नहीं लिया। सेना की पहली परीक्षा में 520 युवाओं ने दौड़ में बाजी मारी।
विज्ञापन

बारहवीं वाहिनी पीएसी में हो रही सेना भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार को जिले के सदर और खागा तहसील के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रक्रिया के लिए 5618 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। मामला जिले का था इस वजह से शत प्रतिशत भागीदारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अन्य जिलों की मानिंद अपने जिले के युवा, आवेदन करने के बावजूद भर्ती में नहीं आए। सुबह छह बजे से शुरू हुई दौड़ में शामिल होने वाले युवाओं का जोश देखते बना। हर राउंड में इनका जोश बढ़ता गया। यह दीगर रहा कि तमाम युवाओं का आखिरी में हताशा से सामना हुआ। दौड़ प्रक्रिया पूरी होने के बाद धावक बनकर उभरे 520 युवाओं को सैन्य अफसरों की निगाहों के सामने अन्य दक्षताओं को पूरा करने के लिए भेजा जाता रहा। प्रशासनिक अफसर विनय कुमार ने अंदरूनी प्रक्रिया की निगरानी की तो बाहरी व्यवस्था का दारोमदार एसडीएम प्रमोद झा संभाले रहे।
विज्ञापन

-----
आनलाइन आवेदनकर्ता- 5618
उपस्थिति रहे- 3939
गायब रहे- 1679
दौड़ में सफल-520
सफलता का प्रतिशत- 13.20
-----
इनसेट-
आज बिंदकी संग बबेरू के युुवाओं की बारी
सेना भर्ती प्रक्रिया वैसे तो रविवार तक चलेगी लेकिन शेड्ूल के लिहाज से शनिवार सेना रैली का आखिरी दिन होगा। इस दिन जिले के बिंदकी तहसील और बांदा के बबेरू तहसील के युवा किस्मत आजमाने को दौड़ प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसके लिए 5033 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इनसेट-
नहीं दिखी रेलवे स्टेशन में भीड़
फतेहपुर। शुक्रवार को जिले के तीन में दो तहसील के युवाओं की सेना भर्ती प्रक्रिया होने से रेलवे स्टेशन में भीड़ नहीं दिखी। जिसके चलते दैनिक यात्रियों समेत अन्य मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। केवल पैंसेजर और मेमो में ही गुरुवार को भीड़ थी। स्थानीय भर्ती के बावजूद रोडवेज को भी बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिल सका क्योंकि स्थानीय मामला होने से ज्यादातर युवाओं को निजी साधन में देखा गया।

-----
इनसेट-
हौसला बढ़ाने को दौड़ रहे साथ
फतेहपुर। पीएसी मैदान में चल रही सेना भर्ती में भी नाजायज दखल की कोशिश लगातार जारी है। हाल यह है कि दौड़ निकलवाने के लिए पेशेवर धावक, साथ में दौड़ लगाते हैं। इनका मकसद, सेटिंग वाले अभ्यर्थी को घेराबंदी के साथ सफलता के आखिरी द्वार तक पहुंचाना होता है। दौड़ की मंजिल तक पहुंचाने के बाद यह बैक हो लेते हैं। एक अफसर ने बताया कि ऐसा काम करने वाले एक-एक अभ्यर्थी से 15 से 20 हजार रुपये की रकम लेते हैं। अब तक कई ऐसे पेशेवर पकड़ में आए हैं। हालांकि युवाओं कं भविष्य के मद्देनजर सेना के अफसरों ने उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed