फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

चौडगरा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 13 दरोगा इधर-उधर

Fri, 14 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने चौडगरा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बाकरगंज चौकी इंचार्ज समेत तेरह दरोगाओं की तैनाती बदली है। ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बुधवार रात उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की। शिकायत के आधार पर चौडगरा चौकी इंचार्ज सुमित देव पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह एक माह पहले ही यहां तैनात हुए थे। इनकी जगह थरियांव में एसआई रहे देवी दयाल वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। शहर कोतवाली के एसआई अनिरुद्घ कुमार द्विवेदी को बाकरगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। बाकरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह को चांदपुर थाने के दपसौरा चौकी भेजा गया है। जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को असोथर के सरकंडी चौकी का प्रभारी, कल्यानपुर थाने से एसआई बृजेश कुमार सिंह को जोनिहां चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसएसआई बिंदकी शहंशाह हुसैन को जाफरगंज थाने, हथगाम से एसआई कैलाश नाथ को कोतवाली बिंदकी, पुलिस लाइन से एसआई पवन कुमार सिंह को कल्यानपुर, कल्यानपुर एसएसआई संगम लाल प्रजापति को थाना हथगाम, प्रभारी रिट सेल एसआई दीन दयाल सिंह को एसएसआई कल्यानपुर, चांदपुर से एसआई जयकरन श्रीवास को हथगाम थाना, हथगाम थाने से सन्नेश बाबू गौतम को चांदपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed