फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

तीन अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों का एक दिन का वेतन रोका

Mon, 10 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र न पहुंचने वाले तीन केंद्र व्यवस्थापकों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। उधर, रविवार को सभी 109 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र डबल लाक में सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में बने स्ट्रांगरूम से बसों में पुलिस सुरक्षा में बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र भेजे गए। इसके लिए आठ बसें लगाई गई थी। महादेव इंटर कालेज एकारी में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पर तैनात भदबा के प्रधानाचार्य रामधनी सिंह, इंटर कालेज लक्ष्मनपुर के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पद पर तैनात इंटर कालेज दमापुर के प्रवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी, इंटर कालेज दसईपुर गढ़ा के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पद पर तैनात इंटर कालेज पौली के प्रवक्ता पुष्पराज सिंह प्रश्नपत्र रिसीव करने के लिए मौजूद नहीं थे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नहीं पहुंचे हैं। वहां पर प्रश्नपत्र डबल लाक में सुरक्षित कराकर एक चाभी अपने पास मंगा ली गई है। एक चाभी केंद्र व्यवस्थापक के पास है। गैरहाजिर तीनों अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed