फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

नाबालिग से बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास

Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में पीड़ित परिवार को छह साल बाद न्याय मिला। गुरुवार को प्रकरण की सुनवाई के बाद अपर जिला जज और विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पारुल श्रीवास्तव ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की पूरी धनराशि पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देय होगी।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में 27 नवंबर 2014 को घटित हुई थी। शहर के खंभापुर का चालीस वर्षीय अंसार अहमद रिक्शा चलाता था। घटना के दिन वह कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले से गुजर रहा था कि उसकी नजर आठ साल की मासूम बच्ची पर पड़ी। उसने उसे बहला फुसलाकर रिक्शे में बिठा लिया। जंगल ले जाकर पहले शराब पी और बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद जैसे-तैसे बच्ची भागकर अपने घर पहुंची। दो
विज्ञापन

दिन बाद अंसार अहमद फिर से रिक्शा लेकर पीड़िता के मुहल्ले पहुंचा तो पीड़िता ने उसे पहचान लिया और चिल्लाकर घरवालों को बुला लिया। घरवालों ने अंसार को पुलिस के हवाले कर दिया। तब से वह जेल में था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज और विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पारुल श्रीवास्तव ने की। सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता ने अदालत के समक्ष एक के बाद एक मां-बेटी सहित पांच गवाह प्रस्तुत किए। गवाहों और साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने आरोपी अंसार अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अपने आदेश में अपर जिला जज पारुल श्रीवास्तव ने कहा है कि अर्थदंड की पूरी धनराशि पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed