{"_id":"5e29e9c98ebc3e4afc089677","slug":"other-fatehpur-news-knp5402910163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला और शटर तोड़ दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला और शटर तोड़ दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। कस्बे में बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात कोतवाली के नजदीक जीटी रोड पर दो दुकानों में वारदात कर हड़कंप मचा दिया। चोरों ने एक मोबाइल शाप के साथ ज्वैलरी शाप में चोरी की। सुबह घटना की जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी सुरेश सिंह ने कोतवाली के नजदीक मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान के बगल में स्थित एक जूते की दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुस गए। जूते की दुकान से ही मोबाइल शाप में जाने का रास्ता है। चोरों ने जूते की दुकान से एक हजार रुपये नगद, मोबाइल की दुकान से नौ
कीमती मोबाइल और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने इसके बाद जीटी रोड स्थित मानिक चंद्र की ज्वैलरी शाप का ताला तोड़ दिया। यहां से चोरों ने चांदी के कुछ जेवर चोरी कर निकल गए। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो कोतवाली के नजदीक वारदात से सभी हैरत में रह गए। चोरी की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। छानबीन की जा रही है।