फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आईटीआई में 15 फरवरी को मेगा रोजगार मेला

Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय ने मेगा मेले का आयोजन किया है। पंद्रह फरवरी को आईटीआई मैदान में लगने वाले इस मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी। मेले में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन दर्जन से अधिक कंपनियां शामिल होंगी। अभ्यर्थी का जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। मेले में एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय के इस मेले में आईटीआई, कौशल विकास केंद्र सहभाग करेंगे। तीनों संस्थाओं के प्रतिभागियों के मेले में शामिल होने से बड़ी संख्या में जिले के युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। मेले में कई इंटरनेशनल कंपनियों के साथ अन्य कंपनियां नौकरी के लिए युवाओं का चयन करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि मेले का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री की अनुमति मिल गई है। मेले में जिले के दो राज्यमंत्री समेत सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। मेले में युवाओं को नौकरियों के लिए चयनित करने के लिए छोटी बड़ी 40 कंपनियों को आमंत्रण भेजा गया है। इन कंपनियों से सीधा संपर्क भी करने की कोशिश की जा रही है। अब तक 20 कंपनियों ने मेले में शामिल होने के लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। बताया कि मेले में इस बार इंटरनेशनल कंपनियों के शामिल होने से युवाओं को अच्छे वेतन में नौकरियां मलिने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि मेले में छोटी-बड़ी 40 कंपनियों को आमंत्रण भेजा गया है। इन कंपनियों से सीधा संपर्क भी करने की कोशिश की जा रही है। अब तक 20 कंपनियों ने मेले में शामिल होने के लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इस बार राष्ट्रीय कंपनियों के शामिल होने से युवाओं को अच्छे वेतन में नौकरियां मलिने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed