फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

फाल्ट से आधे शहर की नौ घंटा गुल रही बिजली

Thu, 23 Jan 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। राधानगर से शहर के उपकेंद्रों में आने वाली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में फिर से फाल्ट हो गया। इससे आधे शहर की बिजली करीब नौ घंटा बंद रही। सुबह लोगों के घरों में नल से पानी नहीं आया। हैंडपंप से पानी भर कर लोगों ने सुबह की दिनचर्या की शुरुआत की। लोग बिना स्नान के लिए दफ्तर व अपने काम पर निकल गए।
विज्ञापन

शहर के आबूनगर व शांति नगर उपकेंद्र को एक 33 केवीए लाइन से बिजली सप्लाई दी जाती है। इससे आधे शहर के लोगों को बिजली मिलती है। मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे 33 केवीए लाइन के केबल के पास लगा बक्सा जल गया। इससे शहर के शादीपुर, नासेपीर, चित्रांश नगर, नई तहसील, अस्ती, तांबेश्वर नगर,
विज्ञापन

नउवाबाग, आबू नगर, रानी कालोनी, सिविल लाइंस, पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड, पक्का तालाब, मसवानी, ज्वालागंज, शांति नगर, लोधीगंज, लखनऊ चौराहा बाईपास की बिजली बंद हो गई। भोर पहर उपकेंद्र के जेई टीम के साथ 33 केवीए लाइन का फाल्ट ढूंढना शुरू किया। तब जयराम नगर चौराहा के जोनिहा रोड में लगे केबल का बक्सा जला मिला। तब उसको सही किया और नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट की वजह से सुबह लोगों के घरों में नल की टोंटियों से पानी नहीं पहुंचा। सुबह देर तक लोग बिजली और पानी के आने का इंतजार करते रहे। जब लोगों को 33 केवीए लाइन में फाल्ट का पता चला तो पानी भरने के लिए आसपास के हैंडपंपों में पहुंच गए। हैंडपंप में भीड़ बढने पर लोगों को नंबर लगाकर पानी भरना पड़ा। सिविल लाइंस में भी महिलाएं और बच्चे बाल्टी लेकर हैंडपंप पर पहुंचे।
जयराम नगर के पास मंगलवार की रात को 33 केवीए लाइन के केबल बक्सा में हुए फाल्ट को सही कराने के बाद उसकी शाम को टेपिंग की। इसके लिए बुधवार को शाम करीब चार बजे से साढ़े पांच बजे तक बिजली बंद रही। केबल बक्सा टेपिंग करने के समय डेढ़ घंटा पूरे शहर की बिजली बंद रही। इसमें मुराइन टोला और हरिहरगंज उपकेंद्र की भी आपूर्ति बाधित हुई।

एसडीओ विनय सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन बिछाने में वहां पर लगी केबल व बक्सा को डैमेज कर दिया गया है। इससे फाल्ट अधिक हो रहा है। केबल में शार्ट शर्किट होने की वजह से बक्सा जल जा रहा है। फिलहाल इस बार सही कराकर टेपिंग करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed