फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

ट्रक पलटने से चार घंटे जाम रहा बांदा-टांडा हाईवे

Sat, 18 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर गड्ढों की पैचिंग न कराए जाने से इसका खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रह है। पास शुक्रवार सुबह हाईवे पर नउवाबाग के ट्रक गड्ढे में फंसकर पलट गया, इससे जाम लग गया। देखते-देखते करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। इसमें कई रोडवेज व स्कूली बसें भी फंसी रही। क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कर करीब चार घंटे बाद 11 बजे जाम हटा और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। स्कूली बच्चों को जाम की वजह से घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के नउवाबाग-जिला कारागार मार्ग पर सुबह साढ़े छह बजे एक ट्रक पलट गया। इससे हाईवे से वाहनों का निकलना बंद हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए चौकी पुलिस ने शाह कस्बा के पास से वाहनों को रोक दिया। इससे मौरंग व गिट्टी के लदे ट्रकों की लाइन लग गई। बांदा से आने वाली रोडवेज बसें भी
विज्ञापन

जाम में फंस गईं। बच्चों को लेने गई कई स्कूली बसें ट्रकों के बीच में लाइन से खड़ी रहीं और स्कूली बच्चे व चालक जाम हटने का इंतजार करते रहे। रोडवेज बसों में बैठे यात्री परेशान रहे। जब काफी देर तक जाम नहीं खुला तो बहुत से यात्री बस से उतर कर वापस घर को लौट गए। यह लोग जरूरी काम से जिला मुख्यालय आ रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे हाईवे में पलटे हुए ट्रक को क्रेन से हटाया जा सका। वहां तक क्रेन को पहुंचाने में काफी
विज्ञापन
विज्ञापन

मशक्कत करनी पड़ी। तब बांदा-टांडा मार्ग का जाम हटा और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। करीब चार घंटा बाद जाम खुला तो स्कूली वाहन चालक ने छात्र-छात्राओं को उनके घरों पर छोड़ दिया।
नउवाबाग से बांदा मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। सड़क में डेढ़ से दो फुट गहरे गड्ढे हैं। राधा नगर से नउवाबाग तक की सड़क में डामर का नामोनिशान खत्म हो गया है। गिट्टी व धूल उड़ती रहती है। सुबह साढ़े छह बजे जिला कारागार से नउवाबाग के बीच में एक ट्रक पलट जाने की वजह से वाहनों का आवागमन बंद हुआ। इसके अलावा नया बाईपास शुरू न होने से भी इस मार्ग पर ज्यादा दबाव है और सड़क ध्वस्त होती जा रही है। इस हाईवे मार्ग पर यह भी जाम की एक मूल वजह है।

वर्जन
नउवाबाग-राधानगर सड़क की पैचिंग का बजट मिल गया है। बारिश बंद होते ही टेंडर कराकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। रूपेश कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed