{"_id":"5df295f48ebc3e881529011d","slug":"other-fatehpur-news-knp531831068","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से मां को मुखाग्नि देने पहुंची सजायाफ्ता बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से मां को मुखाग्नि देने पहुंची सजायाफ्ता बेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला कारागार से गुरुवार की रात मां को मुखाग्नि देने के लिए सजायाफ्ता बेटी को भेजा गया। हत्या के एक मामले में वह जेल में निरुद्ध है। पुलिस की वैन से कड़ी सुरक्षा के बीच महिला पहुंचेगी। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार की शाम वापस जेल लाई जाएगी।
हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की जगदीश उर्फ जगधर की पत्नी ज्ञानमति करीब सात साल से हत्या के मामले में सजा काट रही है। उसका मायका सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कूल्हनपर में हैं। मायके में अकेली मां परनिया रहती थी। उसके सजा काटने के दौरान बेटी की ससुराल रसूलपुर में देखभाल को रहने लगी थी। परनिया का
अचानक देहांत हो गया। पैरोकारों की सूचना पर ज्ञानमति का हाल बेहाल हो गया। पैरोकारों ने डीएम संजीव सिंह से पैरोल मांगी। डीएम के आदेश पर एसपी ने सुरक्षा के इंतजाम कराए। जेलर डाक्टर आलोक शुक्ला ने बताया कि 24 घंटे की पैरोल स्वीकृत हुई है।