{"_id":"5dcefcc38ebc3e547f5923da","slug":"other-fatehpur-news-knp5260597129","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री धुन्नी सिंह की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री धुन्नी सिंह की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह की वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था शासन ने वापस ले ली है। शुक्रवार की शाम राज्यमंत्री के आवास ऐरायां ब्लाक के अल्लीपुर से गारद पुलिस लाइन वापस बुला ली गई। शहर के बकरी बाजार विवाद में राज्यमंत्री की भूमिका की शिकायत भी कुछ लोगों ने शासन में की थी।
राज्यमंत्री को डेढ़ साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के कार्यकाल में वाई श्रेणी की सुरक्षा 18 सितंबर 2018 को मुहैया कराई गई थी। यह सुरक्षा व्यवस्था तीसरे दर्जे की होती है। इनकेे आवास में एक स्टेटिक टीम गारद के रूप में तैनात की गई थी। आटोमैटिक गन के साथ एक गनर जिला प्रशासन ने पहले से तैयार
कर रखा था। आदेश के बाद एक और आटोमैटिक गन के साथ गनर की तैनाती की गई थी। सुरक्षा मुख्यालय से तीन अंगरक्षक(पीएसओ) तैनात थे। यह पीएसओ अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर सादे कपड़ों में मंत्री की सुरक्षा की कमान संभालते थे।
विज्ञापन
आरआई एके सिंह ने बताया कि दो पीएसओ और 11 पुलिसकर्मी जिले से तैनात थे। पुलिस लाइन से दो शिफ्टों में यह सुरक्षा मुहैया कराई जाती थी। शुक्रवार की शाम राज्यमंत्री के आवास से गारद को वापस बुला लिया गया। इधर, वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था वापस होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।