फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

आज से आसान किस्तों पर जमा करें बिजली का बकाया बिल

Mon, 11 Nov 2019 05:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों को किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी है। इसके लिए आसान किस्त योजना शुरू हो गई है। इस योजना से उपभोक्ता किस्तों में अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकेंगे। यह योजना 30 नवंबर तक चालेगी।

विज्ञापन


घरेलू चार किलोवाट तक के ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर 2019 तक की बकाया धनराशि के भुगतान को आसान किस्तों में सहूलियत दी जा रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 मासिक किस्तों और शहरी उपभोक्ताओं को 12 किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए रविवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। इसमें 31 दिसंबर 2019 तक के बकाएदार उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उपभोक्ताओं को मूल बकाया का पांच प्रतिशत व 1500 रुपये जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता आंनद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उपभोक्ता आसान किस्त योजना की जानकारी व बिल का भुगतान सभी विद्युत उपकेंद्रों व उपभोक्ता सेवा केंद्रों से कर सकते हैं। प्रत्येक किस्त के भुगतान पर आनलाइन रसीद की प्रति मिलेगी। योजना की विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर 1912 पर भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद प्रत्येक किस्त के साथ महीने का बिजली बिल जमा करना होगा। समस्या के चलते किसी महीना में यदि कोई उपभोक्ता किस्त नहीं जमा कर पा रहा है तो उसे दूसरे महीना में दो महीना की किस्त व बिजली के बिल को जमा करना होगा। दो महीना के बाद भी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की रजिस्ट्रेशन शुल्क जब्त कर ली जाएगी। साथ ही सरचार्ज माफी का लाभ भी नहीं मिलेगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि तीन हजार रुपये से कम बकाया वाले उपभोक्ता एकमुश्त धनराशि जमा कर सरचार्ज माफी का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed