फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दोआबा की धरा पर मिल अभिभूत हुए माटी के लाल

Mon, 11 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। दोआबा का भृगु तपोस्थली ओमघाट रविवार को समागम स्थल का गवाह बना। ऐसे लोग जो जनपद की मिट्टी से जुड़े हुए हैं और देशभर में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं, सभी ओमघाट पहुंचे। स्वामी विज्ञानानंद की अध्यक्षता में आयोजित माटी से माटी का अभिनंदन कार्यक्रम में जिले को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने और जलसंचयन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी रविवार को भिटौरा के ओम घाट में माटी से माटी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फतेहपुर फोरम के सदस्यों व स्वामी विज्ञानानंद ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें देशभर मे प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे लोग भृगु तपोस्थली ओमघाट पंहुचे। जिन्हें स्मृति चिह्न व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अपनी माटी के प्रति सभी ने दायित्व निभाने की बात कही। आगुंतकों ने अपने संघर्षों की कहानी भी
विज्ञापन

बताई। जिससे वहां पर बैठे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल सके। जनपद के विकास को लेकर लोगों ने सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम मे पंहुचे जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा फतेहपुर फोरम काम की जो भी रूपरेखा बनायेगा, उसे पूरा कराने का प्सरयास करेंगे। डीएम ने बताया कि जिले के बसोहनी
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रहने वाले सुभाष चंद्र पटेल उनके मार्गदर्शक रहे हैं। इस जनपद से उनका बहुत लगाव है। स्वामी विज्ञानानंद ने कहा जल संचयन के लिये ससुर खदेरी नदी की तरह अन्य नदियों, तालाबों और झीलों को जीवित करने की जरूरत है। जिले मे बहुत से ऐसे तालाब, झील हैं। जिनको मनरेगा से मेड़बंदी करवाना चाहिये।

लोहारी गांव के अंकित शुक्ला-एसडीएम, शाखा गांव के कृषि अधिकारी सत्येंद्र तिवारी, जमरांवा के विजय नरायण बाजपेई, मुख्य अभियंता, बसोहनी के सुभाष चंद्र पटेल-निदेशक वित्त मंत्रालय, शाह के अखिलेश गुप्ता बैंक प्रबंधक, बिंदकी ठठराही के शरद पांडेय वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली, हिम्मतपुर के संजय तिवारी-उप निदेशक उद्योग दिल्ली, भखरना के योगेश त्रिपाठी निजी सचिव केंद्रीय मंत्री, लंका रोड बिंदकी के प्रखर उत्तम एसडीएम, बिंदकी के सचिन तिवारी, सिविल जज सौम्या मिश्रा, राष्ट्रपति भवन के राजीव तिवारी।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed