फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

रात में तपस्वी नगर पहुंचीं प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदा बेन

Sat, 09 Nov 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
other
शहर के तपस्वी नगर में पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी व सेवानिवृत्त शिक्षिका जशोदाबेन शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे सड़क मार्ग से शहर के तपस्वी नगर पहुंचीं। यहां संक्षिप्त मुलाकात के बाद वह आराम करने चली गईं। शुक्रवार की सुबह वह भृगुधाम भिटौरा जाएंगी। वहां से लौटकर शहर में तपस्वी सेवा रथ का लोकार्पण व गोवर्धन परियोजना का शुभारंभ करेंगी। वह किसानों के हित के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगी।
विज्ञापन

जशोदाबेन समाजसेवी अशोक तपस्वी के आवास पर शुक्रवार की रात पहुंचीं। वह जसवंतनगर इटावा, सिकंदरा कानपुर देहात होते हुए सड़क मार्ग से फतेहपुर पहुंचीं। यहां समाजसेवी अशोक तपस्वी, समाजसेवी महेश चंद्र साहू, साकेत मान सिंह ने स्वागत किया। जशोदाबेन सुबह भिटौरा में उत्तर वाहिनी गंगा के दर्शन व पूजन करेंगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की पत्नी इस दौरान साकेत मान सिंह के विद्यालय के स्वर्णजयंती कार्यक्रम में भी जा सकती हैं। इस कार्यक्रम के समापन के बाद वह सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह के गांव कोर्राकनक जाएंगी। जशोदाबेन दोपहर का भोजन यहीं ग्रहण करेंगी। इसके बाद सड़क मार्ग से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अशोक तपस्वी के आवास पर रात से सुबह चार बजे तक फोर्स तैनात रहेगी। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दूसरी शिफ्ट की फोर्स रहेगी। तांबेश्वर मंदिर के पास भी फोर्स की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि वग यहां भी जा सकती हैं। शहर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर लगी महिला पुलिस व आरक्षी सादे कपड़ों में रहेंगी। शहर में चार दरोगा, दस कांस्टेबल, दस महिला कांस्टेबल व आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
फोटो 0fhtnp01- शहर के तपस्वी नगर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed