फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

फैसला आने के बाद नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस

Sat, 09 Nov 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
other
फोटो संख्या एवं परिचय
विज्ञापन

22- जाफरगंज थाने में सभ्रांत लोगों से बातचीत करते डीएम, एसपी
फैसला आने के बाद नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस
- संवेदनशील इलाकों में लोग कैमरों के बीच रहेंगे
- त्योहार की तरह हिंदू मुस्लिम फैसले को करें स्वीकार
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। रामजन्म भूमि के आने वाले फैसले के बाद माहौल में अमन चैन कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों पर डीएम और एसपी ने भम्रण किया। दोनों संप्रदाय के लोगों के बैठक की। उनकी भावनाओं को जाना और किसी पक्ष शांति व्यवस्था में खलल नहीं पैदा होगा। अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से जाफरगंज, जहानाबाद, बकवेर थाने में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, वार्ड सदस्य, प्रधान, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, महंत, मौलवी और पुलिस कर्मियों की बैठक ली। जहानाबाद थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया। लोगों से अपील की सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले को सहर्ष स्वीकार किया जाए। फैसला आने के बाद कोई पक्ष जुलूस नहीं निकालेगा। संदिग्ध स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। अराजकता की कोशिश करने वालों की सूचनाएं सीधे उनके नंबरों पर दी जाए। सोशल मीडिया की खबरों पर पुष्टि न होने तक गौर न करें। हुसैनगंज थाने में प्रहरी चौकीदारों की थानेदार निशिकांत राय ने बैठक बुलाई। थानेदार ने कहा कि चौकीदारों को सतर्क रहना होगा। किसी प्रकार के वाद-विवाद की सूचना तुरंत दें। अब डायल 100 की जगह 112 डायल करें। हसवा चौकी में थानेदार संतोष कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बैठक में किसी प्रकार धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर नदीमउद्दीन, अजब सिंह, रवी,कासिब आदि लोग रहे।
विज्ञापन

धाता थाने में सीओ अंशुमान मिश्रा और थानेदार अर्जुन सिंह दोनों समुदायों के लोगों, व्यापारियों, प्रधानों के साथ बैठक की। अफवाह फैलाने वाले,चौराहों दुकानों, सार्वजनिक स्थल में बैठक कर अमन-चैन प्रभावित करने वालों की सूचना देने वालों की अपील की। बैठक में अनंत सिंह, अवधेश सिंह, बाबूलाल गुप्ता, ननका केशरवानी, धीरेंद्र केशरवानी, जुगल केशरवानी, हाफिज, अतीक अहमद, वीरेंद्र सिंह यादव, विवेक सिंह, कलीम उल्ला आदि रहे। हथगाम थाने में दोनो समुदायों के लोगों की बैठक हुई। यहां एसडीएम खागा विजय शंकर तिवारी, सीओ थरियांव रामप्रकाश, ईओ मोहनी केशरवानी, थानेदार एके मिश्रा मौजूद रहे। चौडगरा चौकी में एसडीएम बिंदकी प्रहलाद सिंह, सीओ अभिषेक तिवारी ने इलाकाई लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि किसी को खुशी मनानी है तो घर के अंदर मनायें ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरे संप्रदाय के लोगों को ठेस पहुंचे। सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना पोस्ट न डालें। इस मौके पर जिला पंचायत संदस्य डाक्टर नरेंद्र सिंह गौतम, डाक्टर कप्तान सिंह गौतम, प्रधान कल्यान सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा, शीलू सिंह,शिक्षक सुरेंद्र सिंह गौतम, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed