{"_id":"5d8d0ef98ebc3e93c63387e8","slug":"other-fatehpur-news-knp5161157185","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बाजार का शकील भोपाल से हत्या कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी बाजार का शकील भोपाल से हत्या कर भागा
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के चौगलिया छोटी बाजार का शकील भोपाल से हत्या कर भागा है। मामले का खुलासा गुरुवार शाम मध्य प्रदेश पुलिस के आने पर हुआ। पुलिस उसके घर पहुंची तो इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी एक ऑलीशान होटल में रुका था। उसका पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने वहां भी पहुंची।
छोटी बाजार निवासी शकील ने एक साल पहले घर किराये पर उठा दिया था। उसके बाद बेटे फैसल व परिवार समेत मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने लगा था। भोपाल पुलिस शहर कोतवाली पहुंची। पुलिस के साथ उसका एक और भोपाल का साथी था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बसअड्डे के आलीशान होटल पहुंची। होटल संचालक
से चार माह पहले का सीसीटीवी फुटेज मांगा। संचालक एक माह पहले का फुटेज दिखा सका। उसके पहले के फुटेज न होने की बात कही। छानबीन में पता चला कि होटल का कमरा तौहीद की आईडी से बुक हुआ था। बाकरगंज चौकी पुलिस के साथ एमपी पुलिस शकील के घर छोटी बाजार पहुंची। यहां किरायेदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने बताया कि भोपाल के बजरिया थाने में चार माह पहले किसी कारोबारी की हत्या हुई थी। उसके बाद भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े साथी के साथ आरोपी शकील यहां आया था। वह होटल में एक रात रुका था। जिसके बाद से कोई सुराग नहीं लगा है।