{"_id":"5d8d0e598ebc3e01416b3207","slug":"other-fatehpur-news-knp5161156130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रधान के हाता में बंद किए अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रधान के हाता में बंद किए अन्ना मवेशी
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे अन्ना मवेशियों को किसानों ने खदेड़ कर गुरुवार को ग्राम प्रधान के हाता में बंद कर दिया। दोपहर से शाम तक भूखे, प्यासे अन्ना मवेशी प्रधान के हाता में बंद रहे। बाद में किसानों ने ही भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के देवरानार गंगा कटरी में अन्ना मवेशियों को ले जाकर छोड़ा।
भिटौरा ब्लाक के जमरावां ग्राम पंचायत में अन्ना मवेशियों का झुंड किसानों को बर्बाद कर रहा है। यहां केला, धान की फसल अधिक मात्रा में होती है। 100-100 का झुंड बनाकर अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने करीब 100 मवेशियों के झुंड को खदेड़ कर गांव के किनारे लाए और ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बड़कू सिंह के हाता में बंद कर दिए। दोपहर से शाम तक अन्ना मवेशियों को
प्रधान पति के हाता में बंद किए रहे। भूखे प्यासे मवेशियों की सुधि लेने के लिए कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे। किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा मटियारा, बलवीरपुर, सिक्का का पुरवा में अन्ना मवेशियों का झुंड बढ़ता ही जा रहा है। ग्राम प्रधान व अधिकारियों से अन्ना मवेशियों को गोशाला में छोडने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में पक्ष जानने के लिए जब ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र प्रताप सिंह से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह स्विच ऑफ रहा।