{"_id":"5d891a728ebc3e014e27ffa6","slug":"other-fatehpur-news-knp515488151","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी प्रकरण में गायत्री के बेटे की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी प्रकरण में गायत्री के बेटे की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे पर दर्ज मामले की पुलिस ने तेजी से छानबीन चालू की है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन करना चालू किया है। हालांकि पुलिस को ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पीड़िता का मेडिकल सीएचसी में कराया गया है।
बता दें पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति, अभिषेक तिवारी निवासी आशियाना लखनऊ के खिलाफ एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसकी मां ने गायत्री पर दर्ज कराये दुष्कर्म के केस में बयान बदल दिए हैं। उसी केस में वह और राम सिंह पूर्व मंत्री के खिलाफ गवाही दी है। हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर शनिवार को बांदा डीआईजी ऑफिस सुरक्षा लेने जा रही थी। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में पूर्व मंत्री के बेटे अनिल, अभिषेक समेत पांच लोग स्कार्पियो में घसीट ले गए थे। उसके साथ मारपीट, अश्लील हरकत किए जाने का रविवार रात मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। उसके बाद सीओ अभिषेक तिवारी ने घटनास्थल की जांच की। स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल कोरवा गांव पीड़िता के मुताबिक है। पुलिस को जांच में स्थानीय किसी व्यक्ति के बयान नहीं मिले हैं। सीओ ने बताया कि विवेचना में साक्ष्यों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अनिल से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया जा रहा है।