फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   other

दीवार ढहने में दो भाई,बहन दबकर घायल

Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
other
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दीवार ढहने में दो भाई और बहन मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे से परिवार में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। ग्रामीणों के प्रयास से तीनों को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव निवासी प्रमोद कुमार परिवार के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया हुआ था। एक तरफ की दीवार रात करीब 12 बजे अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में परिवार के लोग दब गए। प्रमोद और उसकी पत्नी मशक्कत कर बाहर निकल आए। मिट्टी के बड़े ढेर के नीचे प्रमोद की बेटी सोनी (12), बेटा अंशू (16), रिंकू (14) दब गए। परिवार की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। फावड़ा, कुदाल से मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला जा सका। तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रमोद खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed